वर्ष 2018 में हुए उपचुनाव को छोड़ दिया जाए तो फूलपुर लोकसभा सीट सपा के पास 20 वर्ष से नहीं है। इस बार पार्टी ने इस सीट से अमरनाथ मौर्य को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा से यह सीट छीनने के लिए अमरनाथ ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। एक-एक दिन में वह 20 से ज्यादा सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इसी चुनावी व्यस्तता के बीच शुक्रवार की सुबह वह अमर उजाला कार्यालय में ‘प्रत्याशी से मिलिए’ कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी। प्रस्तुत हैं उनसे हुई बातचीत के अंश...। भगवान राम सबके हैं। हम भगवान की पूजा दिखावा के लिए नहीं करते हैं। अब क्या भाजपा हमें बताएगी कि हमें पूजा कब, कहां और किसकी करनी चाहिए। सपा मुखिया सर्व समाज को मानते हैं। जो लोग भारत के संविधान बचाना चाहते हैं, नौजवानों को नौकरी दिलाना चाहते हैं, व्यापारियों के कारोबार को बढ़ाना चाहते हैं वह सपा के साथ हैं।