शहर के राजापुर इलाके में घर में आग लगने से गृहस्वामी की झुलसकर और दम घुटने से मौत हो गई। पत्नी और बेटी भी मामूली रूप झुलस गई हैं। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घर में खड़ी चार गाड़ियां भी आग की भेंट चढ़ गई। घटना से पूरे इलाके में हलचल मची रही। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वाकया बुधवार को तड़के हुआ। विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है।