भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) अभियान 4.0 के अंतर्गत सेवानिवृत हो चुके रेल कर्मचारियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) के लिए मण्डल कार्यालय, प्रयागराज के सभागार में दिनांक 21.11.2025 को मेगा कैम्प का आयोजन किया गया । इस कैंप में डिपार्टमेन्ट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफ़ेयर के संयुक्त सचिव ध्रुव ज्योतिसेन गुप्ता तथा विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें ।