दो दिन पहले वार्ड 12 में मरीज के तीमारदारों को तीन जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने जमकर पीटा था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड को जांच करने का निर्देश दिया।