फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला क्षेत्र में हुआ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, गूंजे वैदिक मंत्र

विनोद सिंह Updated Fri, 06 Feb 2026 07:41 PM IST

श्री धर्मज्ञानोपदेश संस्कृत महाविद्यालय और आदि शक्ति साधना पीठ के संयुक्त तत्वावधान में रामघाट स्थित शिविर में शुक्रवार को 31 बच्चों का 11 आचार्यों की मौजूदगी में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया। ज्योतिषाचार्य व्याकरणाचार्य सहायक प्रोफेसर पं रवि कुमार शर्मा ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का हमारे यहां 40 साल से नि:शुल्क यज्ञोपवीत संस्कार होता आ रहा है। यज्ञोपवीत संस्कार के बाद प्रसाद वितरण और बच्चों के परिजनों सहित 250 से अधिक आगंतुकों को भोजन कराया गया। इस दौरान पं रमाशंकर शुक्ल, पं आदित्य कीर्ति त्रिपाठी, पं निधीश धर द्विवेदी, पं आदित्य मिश्रा, प्रियश शुक्ला, अंशू, पं शीलू आदि लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें