फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj - धनतेरस से पहले सजे बाजार, ग्राहकों की उमड़ी भीड़

दीप पर्व दीपावली के पहले बाजार सज गए हैं। धनतेरस के एक दिन पहले बर्तन, सजावट के सामान, सूखा मेवा के अलावा लक्ष्मी-गणेश भगवान की मूर्ति की दुकानें सज गई हैं। शहर के सबसे बड़े बाजार चौक में दुकानों की रौकन देखते ही बन रही है। अमर उजाला की टीम ने बाजार में दुकानदारों और ग्राहकों से त्योहार के मद्देनजर बातचीत की। लोगों में त्योहार के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है। त्योहार पर अच्छी खरीदारी की उम्मीद जताई जा रही है। शुक्रवार को ही इतनी भीड़ रही कि लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। चौक के अलावा, सिविल लाइंस, कटरा, जॉनसेनगंज, घंटाघर, राजरूपपुर, रामबाग, मुट्ठीगंज, कीडगंज, सोहबतियाबाग, अलोपीबाग, कर्नलगंज, टैगोर टाउन, राजापुर, दारागंज आदि इलाकों में भी काफी चहल पहल रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें