गणेश पूजनोत्सव ट्रस्ट नवयुवक संघ की ओर से रामबाग में मलाकराज शिव पार्क में भव्य गणेश स्थापित की गई है। बड़ी संख्या में भक्त बप्पा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। नवनीत कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम दस दिनों तक चलेगा। सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति की ओर से 21वें वर्ष में विष्णु भगवान के 10 अवतार वाले बैहराना के राजा भगवान गणेश की मनोहारी मूर्ति स्थापित हुई। इसके बाद आरती और सुंदर कांड का पाठ किया गया। बप्पा को 151 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। इस मौके पर महापौर गणेश केसरवानी और पार्षद आकाश सोनकर ने आरती उतारी।