उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय शिल्प मेले की 10वीं सांस्कृतिक संध्या में लोकनृत्यों की धूम रही। कलाकारों ने नृत्यकला और हाव-भाव के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खास ताैर पर दिल्ली के कलाकारों ने संगीत की धुन पर भाव-भंगिमाओं के माध्यम से कथकली नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसमें महाभारत के प्रसंगों को जीवंत किया गया।