नागा संन्यासियों के सबसे बड़े श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा माईबाड़ा की चार मढ़ी को इस बार महाकुंभ की जिम्मेदारी मिलेगी। इसके लिए अध्यक्ष पद की दौड़ में दो साध्वियों के नाम शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश की जूना अखाड़े की पीठाधीश्वर साध्वी मीरा पुरी इस दौड़ में सबसे आगे हैं। जबकि, मध्यप्रदेश की लक्ष्मी सरस्वती का भी नाम रेस में शामिल है।