शंकरगढ़ के पीपीजीसीएल (टाटा पावर) प्लांट में सिक्योरिटी सुपरवाइजर दिलीप सोनकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ड्यूटी पर न पहुंचने पर कर्मचारी जब कमरे पर पहुंचे तो शव चुल्ले से लटकता मिला। दिलीप के पिता पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती प्रयागराज के ही पुलिस लाइंस में है। वह पॉवर प्लांट पुलिस चौकी के इंचार्ज भी रह चुके हैं।