फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा दरबार में विधिविधान से पूजन-अर्चन व जलाभिषेक किया। उन्होंने यहां दोबारा आने की ईच्छा जताई। कारिडोर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा रहा। सुनील शेट्टी ने कहा कि वाराणसी तो कई बार आना हुआ, लेकिन पहली बार श्री काशी विश्वनाथ धाम आया हूं। मंदिर बहुत ही भव्य बना है। यहां बार-बार आने की ईच्छा हो रही है। बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर मन प्रसन्न हो गया।