चौदह वर्षों के वनवास और लंका पर विजय के बाद अयोध्या वापसी पर शुक्रवार देर रात भरत मिलाप की लीला पूरी हुई। शुक्रवार को बारिश की वजह से प्रतिकूल हुए मौसम के बावजूद दशहरा उत्सव का उल्लास चरम पर रहा। विभिन्न रामलीला कमेटियों की ओर से चौक क्षेत्र में हुई लीलाओं में राम सहित चारों भाई एक-दूसरे से भावविह्वल होकर गले मिले। भाइयों का प्रेम देख सभी श्रद्धालु हर्षित हो उठे। पूरा क्षेत्र राम के जयकारों से गूंज उठा। रात करीब दस बजे से बारिश का क्रम थमा लेकिन आयोजकों ने तिरपाल आदि लगाकर पानी रोकने के इंतजाम किए थे।