फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमर उजाला संवाद : पुरानी पेंशन के लिए करो या मरो की तैयारी में कर्मचारी

जातीय समीकरणों और ध्रुवीकरण की राजनीति में भले ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग दब गई हो, लेकिन कर्मचारी इस मुद्दे पर आरपार की लड़ाई की तैयारी में हैं। अमर उजाला की ओर से बुधवार को आयोजित संवाद में वे इस मांग पर एकमत दिखे। उनका कहना था कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग की लड़ाई के लिए अब करो या मरो की रणनीति के साथ आगे बढ़ना होगा। अलग-अलग संगठनों और विभागों का प्रतिनिधित्व करने वाले कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन, मुख्यालयों को लखनऊ ले जाने से रोकने समेत अन्य मांगों को पूरा कराने के लिए राजनीतिक दलों पर दबाव बढ़ाने की बात कही। इसके लिए उन्होंने कर्मचारी संगठनों के बीच एका के साथ इस लड़ाई में परिवार के सदस्यों तथा आम लोगों को भी शामिल करने की योजना पर राय रखी। प्रतिनिधियों ने उन नेताओं पर भी तंज कसा तथा उनसे सतर्क रहने को कहा जो कर्मचारियों के मंच पर लड़ाई को आगे बढ़ाने की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और मंच से उतरते ही कर्मचारियों की लड़ाई को दबाने वाले राजनीतिक दल का झंडा उठाने पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें