नए वर्ष के उपलक्ष्य में अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में रविवार को शहर की महिलाओं ने कहा कि हम सरकार से जितनी सुविधाओं की अपेक्षा करते हैं उससे ज्यादा हमें अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी के साथ पालन करना चाहिए। हाल के दिनों में महिला उत्पीड़न और बाल यौन शोषण के बहुत से मामले दर्ज हुए, इसमें से बड़ी संख्या में मामले जांच में असत्य और दुर्भावना से प्रेरित पाए गए। शहर में बढ़ रही भिक्षावृत्ति, अशिक्षा और अपराध पर चिंता जताई गई। गरीबों और असहायों की शिक्षा पर बल दिया गया। इस वर्ष दुनिया का सबसे बड़ा और भव्य महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में हुआ। प्रयागराज को ज्ञान, दर्शन, शिक्षा, साहित्य का संगम बताया गया। महिलाओं ने लोगों में अपने कर्तव्यों के सजग होने के लिए प्रेरि…