महाकुंभ में सेक्टर 18 में अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्काॅन) के शिविर के पास शुक्रवार को करीब 11 बजे आग लग गई। आग किचन में लगी इसके बाद तेज हवा चलने के चलते पूरे शिविर में फैल गई। देखते ही देखते आश्रम के वीआईपी टेंट सिटी से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। चीख पुकार करते हुए लोग बाहर भागने लगे। सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।