कथक केंद्र के तत्वावधान में 28वां हंडिया माटी अंतरराष्ट्रीय कथक महोत्सव शनिवार को राजापुर में सरकुलर रोड स्थित केंद्र के प्रेक्षागृह में शुरू किया गया। निदेशक गुरु उर्मिला शर्मा ने बताया कि यह आयोजन पं. बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ के सहयोग से किया जा रहा है। मुख्य अतिथि सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पं. बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष डॉ. कुमकुम धर और इविवि के एसोसिएट प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल रहे। प्रतिभागी छात्राओं ने अपने नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।