रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज में थे जहां उन्होंने गंगा पूजा की और कुंभ 2019 की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पीएम ने कमांड और कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण कर श्रद्धालुओं के लिए संगम स्थिति अक्षय वट को खोले जाने की घोषणा भी की। हालांकि प्रयागराज पहुंचे पीएम को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे भी दिखाए।