इलाहाबाद के फूलपुर में पुलिस हिरासत में एक घायल वृद्ध की मौत तब हो गई, जब उसके बेटे मारपीट में घायल पिता को थाने रिपोर्ट दर्ज कराने लेकर पहुंचे। मृतक के बेटों ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद में घायल पिता को लेकर जब वो थाने में पहुंचे तो पुलिस ने उनके खिलाफ एससी-एसटी का केस दर्ज करने की धमकी दी और 50 हजार रुपये मांगे। वहीं पुलिस को रुपये न दे पाने पर पुलिस ने पन्नालाल के बेटे रामकुमार पटेल और अनिल कुमार पटेल को थाने में बंद कर दिया। दूसरी ओर घायल वृद्ध का इलाज न होने पर उसकी हालत बिगड़ती गई और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।