इलाहाबाद में इंडियन युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को ट्विटर पर मिली धमकी पर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता को उनकी बेटी के साथ रेप की धमकी दी गई थी जिसके बाद पुलिस ने उनकी तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग के लिए सड़कों पर उतर आए हैं।