इलाहाबाद में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सदस्यों ने पुलिस की टीम को सम्मानित किया। एक जून को हुए बहुचर्चित ठेकेदार धीरज सिंह की हत्या के मामले में हत्यारे को पकड़ने में पुलिस की तत्परता को सराहते हुए उन्हें ये सम्मान दिया गया। वहीं, इलाहाबाद के एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि ये खुलासा पुलिस के अलावा सभी के सहयोग से हुआ।