प्रदेश सरकार द्वारा 11 फरवरी 2026 को पेश होने वाला आगामी बजट इस बार जिले के लिए उम्मीदों की नई किरण लेकर आ रहा है। सूत्रों की मानें तो इस बजट पर आगामी चुनावों की स्पष्ट छाया देखने को मिलेगी, जहां सरकार हर वर्ग को साधने की जुगत में है। बजट का सबसे बड़ा आकर्षण सामाजिक पेंशन योजनाएं रहने वाली हैं।