दीपावली और धनतेरस के शुभ अवसर पर अलीगढ़ का रियल एस्टेट बाजार गुलजार हो गया है। शुभ मुहूर्त में 500 परिवार गृह प्रवेश करने जा रहे हैं। मांग के चलते इस क्षेत्र में लगभग 300 करोड़ रुपये तक का बड़ा कारोबार होने का अनुमान है। एआईजी स्टांप ब्रजेश कुमार के अनुसार, निबंधन विभाग को स्टांप शुल्क मद से मिलने वाले राजस्व के हिसाब से 500 यूनिटों की बुकिंग हुई है।