राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आयोजित “संगठन विस्तार एवं जन संवाद कार्यक्रम” में पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाज के प्रत्येक वर्ग को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के नेतृत्व में रालोद नई ऊर्जा के साथ जन-जन तक पहुंच रही है और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे हर समाज, हर वर्ग और हर परिवार तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं।