राजमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर प्रतिभा प्रोत्साहन समिति दीपम ने राजमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। यहां हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर के टॉपर, आईआईटी-एमबीबीएस में चयनित छह छात्रों, नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण दो छात्रों तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं में अधिकारी एवं कर्मचारी पदों पर चयनित 16 मेधावियों को सम्मानित किया।