फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के मर्डर में पत्नी और प्रेमी को गोंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद

11 अक्तूबर शाम करीब सात बजे अलीगढ़ के थाना गोंडा अंतर्गत रफायतपुर में रिंकू (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक की पत्नी और प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना गोंडा पुलिस, स्वॉट व सर्विलांस ने मृतक रिंकू की पत्नी अभियुक्ता बृजेश को उसके घर और उसके प्रेमी अभियुक्त अजीत को बिरखू से आगे टैटीगांव रोड पर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त अजीत की निशादेही पर डबल नहर पर तलेसरा झाल से आगे झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। गांव कलुआ निवासी हरिप्रसाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनका बेटा रिंकू अपनी पत्नी ब्रजेश व बेटी प्रज्ञा को मुरवार से दवा दिलाकर गांव लौट रहा था। गांव रफायतपुर से आगे अज्ञात हमलावर उनके बेटे को गोली मारकर भाग गया। उपचार के लिए वह जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें