राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप हो रही है। प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित शीला गौतम ऑडिटोरियम में हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 42 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं।