श्री वार्ष्णेय पहल द्वारा स्व शशांक वार्ष्णेय की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच वार्ष्णेय महाराजा एव वार्ष्णेय राइडर्स के बीच डी . एस .कॉलेज क्रीडा मैदान पर खेला गया। वार्ष्णेय महाराजा ने एपीएल-8 जीता। मैच का मुख्य आकर्षण उड़ीसा से आए एम्पायर बाबुल साहू रहे, जिन्होंने अपने अलग अंदाज में कॉमेडी के साथ साथ बेहतरीन निर्णय दिए । पूरे मैच के दौरान एम्पायर बाबुल की मजाकिया एम्पायरिंग पर जमकर तालियां बजाते हुए ठहाके लगे।