इगलास के श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में अब छात्र-छात्राएं ऑनलाइन दाखिला ले सकेंगे। कॉलेज में कक्षा एक से 12 तक ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया माध्यमिक स्तरीय विद्यालय में पहली बार शुरू हो रही है। इससे विद्यार्थियों को अब प्रवेश फॉर्म खरीदने की फीस नहीं जमा करनी पड़ेगी, न ही फॉर्म के लिए लाइन में लगना पड़ेगा। एलबीएस कॉलेज सरकार द्वारा सहायता प्राप्त है। इसमें कक्षा एक से 12वीं तक छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं।