दीपावली के त्योहार के अवसर पर सेंटर पॉइंट स्थित विकास स्वीट्स से खरीदी गई मिठाई में फफूंद लगने का मामला सामने आया है। एडीएम प्रशासन ने अपने स्टाफ और आवासीय कर्मचारियों को वितरित करने के लिए यह मिल्क केक मिठाई खरीदी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।