तहसील खैर के उटवारा और गभाना के बरका गांव के मध्य कटी मध्य गंग नहर की पटरी को 30 घंटे बाद रविवार को ठीक किया जा सका। अब खेतों से पानी निकलना शुरू हो गया है। फसलों को हुए नुकसान का सर्वे शुरू कराया जा रहा है, ताकि किसानों को शासन के नियमों के अनुसार जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके। नहर की पटरी कटने से छह गांवों की ढाई हजार बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। सबसे ज्यादा नुकसान धान, मक्का, ज्वार बाजरा की फसलों में हुआ है।