अलीगढ़ में गांधी पार्क थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में दो समुदायों के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई है। ये विवाद मस्जिद के पास स्थित पथवारी मंदिर पर जाल लगाने को लेकर हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पथवारी मंदिर पर पशु आकर गंदगी फैला रहे थे। इसे रोकने के लिए मंदिर के आसपास लोहे का जाल लगाने का सुझाव दिया गया। लोहे का जाल बनकर भी आ गया। इसे लेकर दो समुदायों के बीच विवाद खड़ा हो गया। संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण पुलिस और प्रशासन ने गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है।