श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सिंबर को है। जिसके लिए भक्त ठाकुर जी के लिए पोशाकें, मुकुट, बांसुरी, माला और झूले खरीद रहे हैं। बाजार में गोटा पट्टी और मोरपंख डिजाइन की सफेद व पीले रंग की पोशाकें भक्तों को पसंद आ रही हैं। महिलाएं मंदिर सजाने के लिए प्लास्टिक के फूलों की मालाएं भी खरीद रही हैं। किशनपुर स्थित दुकानों में महिलाओं, बच्चे व बुजुर्गों ने जन्माष्टमी की खरीदारी की।