इगलास के बेसवां में बृजवासी समाज न्यास ने देवभूमि धरणीधर तीर्थ में फाग महोत्सव लठामार होली का आयोजन किया। रालोद जिलाध्यक्ष कालीचरण सिंह ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक हरीश कटारा, यादराम वर्मा पूर्व एडीएम, प्रदीप प्रधान नयावास सहित लोगों ने फाग महोत्सव का आनंद लिया। इस दौरान अमित ठेनुआ जिला पंचायत सदस्य, वीरपाल सिंह दिवाकर, प्रदेश सचिव सुनील रोडिया, गुलबीर सिंह, हेमंत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।