थाना सादाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिसावर में हुई बकरी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 पशु चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से ₹9970/- रूपये नगद बरामद (बकरी बेचने से प्राप्त शेष रुपए) ‼️ अवगत कराना है कि दिनांक 06.10.2025 को श्री रुपकिशोर पुत्र रामसिंह निवासी बिसावर थाना सादाबाद जनपद हाथरस द्वारा थाना सादाबाद पर सूचना दी कि दिनांक 04.10.2025 की रात्रि में वादी के घेर में बंधी 12 बकरियां अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है । वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।