एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली खान ने कहा कि 26 फरवरी को पांच छात्रों ने कुलपति को संबोधित एक हस्ताक्षरित पत्र मुझे दिया था, जिसमें कुलपति से अनुरोध किया गया था कि उन्हें होली समारोह के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एक स्थान आवंटित किया जाए। विश्वविद्यालय ने फैसला किया कि चूंकि पहले कभी ऐसी कोई विशेष अनुमति नहीं दी गई थी, इसलिए इस बार भी यही किया जाएगा। होली विश्वविद्यालय में छात्र अपने-अपने विभागों और छात्रावासों में मनाते हैं।