अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बीफ बिरयानी लंच के नोटिस के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय करणी सेना ने प्रदर्शन किया और आयोजकों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारी राजा महेंद्र सिंह पार्क से एसएसपी कार्यालय तक जुलूस निकालते हुए पहुंचे और सीओ सिविल लाइन को ज्ञापन सौंपा।