अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आरक्षण की मांग को लेकर शनिवार को धर्म समाज कॉलेज में चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता आगरा से आए सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता राहुल चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के संस्थान में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए।