फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू बचाओ के नारों के साथ निकला मार्च, राइडिंग क्लब की जमीन बचाने की उठी आवाज

Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 01 Sep 2026 01:11 PM IST

आने वाली पीढ़ियों के लिए एएमयू की पहचान और विरासत सुरक्षित रखने की मांग को लेकर मंगलवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में विरोध मार्च निकाला गया। ‘एएमयू बचाओ, आओ हमारे साथ चलो, हम यूनिवर्सिटी बचाने निकले हैं’ जैसे नारों के साथ निकले मार्च में विश्वविद्यालय की जमीन और राइडिंग क्लब की भूमि को सुरक्षित रखने की आवाज बुलंद की गई। मार्च का आयोजन लाइब्रेरी कैंटीन से एएमयू हॉर्स राइडिंग फील्ड तक किया गया। इसमें विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों ने भाग लेते हुए ‘सेव एएमयू’, ‘सेव राइडिंग क्लब लैंड’ और ‘हैंड्स ऑफ एएमयू’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय की जमीन केवल संपत्ति नहीं, बल्कि एएमयू की ऐतिहासिक पहचान और आने वाली पीढ़ियों की विरासत है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें