बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने गभाना तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी हरिश्चंद्र और तहसीलदार अजय कुमार भी मौजूद रहे।