अलीगढ में 28 दिसंबर को थाना बरला क्षेत्र के श्री राम किसान सेवा केन्द्र पेट्रोल पंप मदापुर पर लूट हुई थी। 3 जनवरी को थाना अतरौली क्षेत्र में देव फ्यूलस पेट्रोल पम्प 12 नंबर नरौना और थाना हरदुआगंज क्षेत्र में मोनिका एन्टरपाइजेज भारत पेट्रोलियम कलाई बंबा पर लूट हुई थी। पुलिस ने आज 10 जनवरी को रात 2:10 बजे हरदुआगंज के कलाई बम्बा से पेट्रोल पंप लूट की घटनाओं में आरोपी पांच अभियुक्तों को मुठभेड़ में दबोच लिया है। मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल भी हुआ है।