अलीगढ़ में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अनूपशहर रोड से जवां के रास्ते शहर पहुंच गई है। वहां से दोनों नेता का रोड शो शुरू हो गया है। यहां खुली जीप से दोनों सवार होकर जनता का अभिवादन कर रहे हैं। रोड शो जमालपुर से तस्वीर महल, जेल पुल, जीटी रोड, सारसौल पहुंचेगा।