भीमपुर इब्राहिमपुर की घटना में गिरकर 70 वर्षीय कैलाशी देवी घायल हो गई थीं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें महिला की मृत्यु हो जाने के संबंध में झूठी व भ्रामक खबर फैल गई। सीओ जयशंकर प्रसाद ने बताया कि इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव में पूर्ण रूप से शांति बनी हुई है।