अतरौली नगर के रामघाट रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने ढाबे पर खड़े भाजपा कार्यकर्ता जेपी हिन्दुस्तानी की कार पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। घटना में वह बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। गाड़ी में फंसी गोली भी फोरेंसिक की टीम ने बरामद की है। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी है।