अलीगढ़ में अतरौली से बुलंदशहर जिले की सीमा को जोड़ने वाले रायपुर स्टेशन रोड के निर्माण की शासन से स्वीकृति मिल गई है। इस रोड के चौड़ीकरण व सुद्रढीकरण कार्य के लिए शासन से 20.93 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। सड़क निर्माण के लिए शासन से 5.23 करोड़ की पहली किस्त जारी हो गई है।