अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत गुरुवार को अलीगढ़ के ओजोन सिटी क्लब में वीरांगनाओं और शहीदों के आश्रितों का सम्मान किया गया। साथ ही शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। विजडम पब्लिक स्कूल गायन प्रतियोगिता में विजेता रहा।