फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से बच्चे को उठाकर ले जाने वाले अपहरणकर्ता का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

चमन शर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 02:54 PM IST

बुलंदशहर की कोतवाली डिबाई क्षेत्र के इठावरी निवासी जयप्रकाश मजदूरी करते हैं। करीब चार साल पहले गुजरात में साथ में काम करने वाली राखी से प्रेम प्रसंग के बाद शादी कर ली थी। फिर राखी को लेकर गांव में ही रहने लगे। परिजनों के अनुसार 20 अगस्त को राखी दिल्ली में अपने एक रिश्तेदार के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में डेढ़ साल के बेटे विष्णु को लेकर गई थी। 21 अगस्त की रात को वह ट्रेन में बैठकर दिल्ली से वापस अलीगढ़ पहुंची। क्योंकि डिबाई के लिए 22 अगस्त की सुबह पांच बजे ट्रेन थी लिहाजा वह ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म संख्या एक पर सीढ़ियों के पास अपने बच्चे को लेकर सो गई। जब उसकी आंख खुली तो उसके बगल से इसका डेढ़ साल का बेटा विष्णु गायब था। वह बेटे की तलाश में इधर-उधर दौड़ती रही। जब कहीं कुछ पता नहीं चला तो वह अपनी ससुराल डिबाई के गांव इठावरी पहुंच गई। वहां परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। 27 अगस्त को परिवार वाले जीआरपी थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें