अलीगढ़ के कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में अलीगढ़ नगर निगम ने गांधी-शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई। महापौर प्रशांत सिंघ, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा व अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के साथ पार्षद, अधिकारी व कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के बताए पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि समारोह में पार्षदों, अधिकारी व कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन व अनुभव पर अपने विचार व्यक्त किया। श्रद्धांजलि समारोह एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी विभिन्न स्कूलों के बच्चों, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, वार्ड प्रोत्साहन समिति के सदस्यों व प्रवर्तन दल के जवानों को सम्मानित किया।