अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर 4 दिसंबर की रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार का कहर इस कदर बरपा कि एक कैंटर (डीसीएम) आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। इस भीषण भिड़ंत में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय पीछे चल रही एक कार में सवार लोगों ने इस पूरी घटना का 'लाइव वीडियो' अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।