फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में स्क्रैप कारोबारी दंपती को बंधक बनाकर लाखों की डकैती, सीओ ने दी जानकारी

Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 05 Mar 2026 03:11 PM IST

अलीगढ़ के थाना देहलीगेट अंतर्गत घुड़िया बाग हाथरस वाला पेंच स्थित स्क्रैप कारोबारी के घर होली खेलने के बहाने 4 मार्च को पहुंचे बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला । दिनदहाड़े हुई घटना के बाद इलाके में खलबली मच गई है। सीओ नगर प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि दोपहर 01 बजे चौकी घुडियाबाग क्षेत्र से कुछ अज्ञात लोगों के एक घर में घुसकर लूट करने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। चार व्यक्ति जो होली के रंग में रंगे हुए थे, होली पर मिलने के बहाने घर में घुस गए और आभूषण व रुपये लूटकर फरार हो गए। टीमों का गठन कर दिया गया। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें