फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अलीगढ़ में मुस्लिम धर्मगुरु इफराहिम हुसैन पीएम को लिख रहे पत्र, वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों की हो जांच

वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में जहां देशभर में शोर है वहीं अलीगढ़ के मुस्लिम धर्मगुरु इफराहिम हुसैन ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर विधेयक का विरोध करने वालों की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि विधेयक का विरोध करने वालों ने आज तक वक्फ संपत्ति भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई और वक्फ संपत्तियों को कब्जा मुक्त करने की मांग क्यों नहीं उठाई। मुस्लिम धर्मगुरु ने विधेयक का विरोध करने वालों से पूछा है कि क्या वक्फ संपत्तियां भू माफिया के कब्जे में नहीं हैं। क्या वक्फ संपत्तियों से जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंच रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि मुस्लिम समाज की सरपरस्ती करने वालों ने ही जरूरतमंद मुस्लिमों को ठगा है। ऐसे लोगों की जांच कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें